फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शंकराचार्य ने जीव और मानवता के कल्याण का दिया संदेश

Fri, 03 May 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती का शहर में शुक्रवार को आगमन हुआ। उनके आगमन पर श्रद्धालु भक्तों ने शंकराचार्य का श्रद्धापूर्वक स्वागत सत्कार किया और आशीर्वाद दिया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराजा ने भक्तों को मानवता के कल्याण, जीव के कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुसंग से हर जीव को बचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन एसकेवी इंटर कॉलेज के परिसर में देर सायं शुरू किया गया। प्रारंभिक सत्र में आशीष वचन और आर्शीवाद का कार्यक्रम हुआ। एसकेवी परिवार की एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, कुमकुम वाष्र्णेय, डॉ. पूजा वाष्र्णेय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, गुंजन अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, लकी वाष्र्णेय, पूनम वाष्र्णेय, विनोद गुप्ता ने शंकराचार्य की अगुवानी की। इस दौरान आयोजक मंडल में व्यापार मंडल के अलावा जिला सराफा एसोसिएशन, आर्ट ऑफ लिविंग, वैश्य माहौर सभा, जेसीआई कासगंज जागृति, बारहसैनी महिला सभा, मारवाड़ी माहेश्वरी समाज ने आयोजन में भूमिका निभाई और सभी पदाधिकारी यहां मौजूद रहे। सभी संस्थाओं ने शंकराचार्य का स्वागत सत्कार करते हुए आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें