फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी श्रद्धालुओं ने की शनिदेव मंदिर में पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना के कहर से बचने के लिए जहां मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद है। वहीं, शनिवार को कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर में पुजारियों ने प्रशासनिक आदेशों को धता बताते हुए विदेशी श्रद्धालुओं के एक दल को पूजा-अर्चना करा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

देश में अभी तक 250 से अधिक कोरोना संदिग्ध मिल चुके हैं। जिसके चलते शासन ने लोगों को एक जगह एकत्रित न होने और यात्रा न करने की सलाह दी है। कोकिलावन धाम के महंत प्रेमदास महाराज ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को मंदिर बंद रखा था। जिसके चलते श्रद्धालु भी इक्का दुक्का ही आ रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह विदेशी श्रद्धालुओं का एक दल कोकिलावन धाम पहुंचा। जहां पुजारियों ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराई। इस प्रक्रिया का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने बताया कि मंदिर पूरी तरह से बंद है। किसी भी श्रद्धालु ने कोई पूजा-अर्चना नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें