फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ देवर ने की शर्मनाक करतूत: पानी लेने के बहाने खुलवाया कमरे का दरवाजा, विरोध करने पर की पिटाई

Fri, 21 Apr 2023 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भाभी कमरे में सो रही थी, उसी दौरान देवर कमरे के दरवाजे पर आ गया। उसने पीने के लिए पानी मांगा और कमरे में प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने भाभी के साथ गंदी हरकत शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक गांव निवासी महिला ने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पूर्व घर में सो रही थी। तभी देवर ने कमरे के अंदर आकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने के दौरान उसकी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यहां का है मामला 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला 18 अप्रैल की रात को कमरे में सो रही थी। तभी चार माह की बच्ची को शौच कराने के लिए दरवाजा खोला। तभी बाहर खड़े देवर ने महिला से ठंडा पानी मांगा। महिला जब पानी लेने कमरे में आई तो देवर अंदर आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीखते हुए महिला ने ससुर को आवाज लगाई लेकिन उनके द्वारा भी सुनवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति हो गया बेवफा: पत्नी को बदनाम करने के लिए इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'

विरोध करने पर की पिटाई 

विरोध करने के दौरान देवर ने महिला की पिटाई की। किसी तरह से पीड़िता ने आबरू बचाई और पुलिस को फोन किया। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। एसआई सतीश यादव ने बताया कि आरोपी देवर के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें