फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शालिनी अध्यक्ष, जितेंद्र महामंत्री एवं मयंक कोषाध्यक्ष चुने गए

Sun, 18 May 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज की गल्ला मंडी में रविवार को कच्चा गल्ला आढ़तिया व तौला कमेटी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। कुल 167 मतदाताओं में से 164 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर शालिनी सिंह ने 88 वोट हासिल कर मानपाल सिंह (76 वोट) को 12 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर जितेंद्र वाष्र्णेय ने 99 वोट पाकर सोबरन सिंह (65 वोट) को 34 मतों से हराया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर मयंक गुप्ता ने 103 वोट प्राप्त कर गुरवेंद्र आर्य (61 वोट) के मुकाबले 42 मतों से जीत दर्ज की।
चुनाव अधिकारी संजीव मालू, अनूप गुप्ता, विनय माहेश्वरी, राजेश गुप्ता और केशव गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। मतदान प्रक्रिया को आशीष मालू और दिलीप माहेश्वरी ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद गल्ला मंडी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शालिनी सिंह, महामंत्री जितेंद्र वाष्र्णेय और कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पुष्पेंद्र राजपूत, सचिन झंवर, लालता प्रसाद, बहादुर सिंह और कई अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें