कासगंज। मंदिरों और मेले में आने जाने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पुलिस की महिला टीम के द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया गया। इस दौरान जिलेभर में महिला पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं।मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत पुलिस का यह अभियान जारी है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में महिला सिपाही शक्ति दीदी के रूप में बालिकाओं और महिलाओं को मंदिरों, स्कूल व चौपालों पर जाकर जागरूक कर रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि वह शासन के द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए इधर उधर न जाएं। एसपी ने बताया कि वूमन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।