फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद बवाल: अचानक हंगामे से छूटे पुलिस के पसीने, दो केस हुए दर्ज; हंगामा करने वाले भी फंसे

Sat, 12 Apr 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की शाही जामा मस्जिद पर हंगामे के मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
 
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की शाही जामा मस्जिद प्रकरण में दो केस दर्ज किए गए हैं। पहला केस शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने आरोपी नजीरुद्दीन के विरुद्ध दर्ज कराया है। इसमें धार्मिक भावनाएं भड़काने औैर अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


दूसरा केस पुलिस ने नमाज के बाद मस्जिद के बाहर आकर माहौल बिगाड़ने के लिए नारेबाजी करने वाले 50-60 युवकों के खिलाफ दर्ज कराया है। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि नारेबाजी करके माहौल खराब करने वालों को वीडियो फुटेज से चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। यह केस युवकों के लिए गले की फांस बन सकता है। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि हंगामा करने वाले मंटोला के नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें