टूंडला के गांव टीकरी में शहीद सतीशचंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। मथुरा में शराब माफिया से लोहा लेते समय शहीद हुए गांव टीकरी निवासी पुलिसकर्मी सतीशचंद्र यादव की प्रतिमा का पैतृक गांव में अनावरण किया गया। इस दौरान जवान की शहादत पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि अपने फर्ज के लिए जान देने वाले बिरले ही होते हैं। सतीश ने मथुरा में शराब माफिया के सामने जो साहस दिखाया वो काबिले तारीफ है। समाजसेवी बीआर यादव ने कहा कि सतीशचंद्र की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने फर्ज के लिए अपनी जान तक दे दी। इस दौरान गारद द्वारा सलामी दी गई।
पूर्व विधायक रमेश चंचल, महाराज सिंह धनगर, भूरी सिंह यादव, अशोक यादव, चंद्रवीर यादव, मोहम्मद फहीम, भोले शंकर निषाद, अजब सिंह यादव, राजपाल यादव, दिगंबर सिंह यादव और अजब सिंह यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वीर सुरेंद्रसिंह यादव ने व संचालन लटूरी लठ्ठ ने किया।