फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शहीदों को नमन के साथ हुआ शहीद मेले का समापन

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

शहीदों को नमन के साथ रामलीला मैदान में चल रहे शहीद मेले का रविवार को समापन हो गया। मेला कमेटी ने शहीद स्मृति मंच से शहीद मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र छात्राओं और मेले में सहयोग करने वाले व्यवस्थापकों और अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी वंशज राधामोहन दीक्षित ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें देश के महान क्रांतिकारियों की याद दिलाते हैं। देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने कहा कि उन वीर सपूतों का आजादी हम पर कर्ज है, जिन्होंने अपने जीवन और परिवार की एक बार भी चिंता नहीं की। उन शहीदों को अब जितनी बार नमन करें वह कम है। शहीदों को जय-जयकार से पूरा मेला पंडाल गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही शहीद मेले के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मेले में जीएसएम महाविद्यालय, अमर शहीद इंटर कॉलेज, ज्ञानदीप मॉडल स्कूल, रामबाग चिल्ड्रेस अकेडमी के छात्र छात्राओं को इंद्रपाल यादव, रमेश गुप्ता, शिवनारायण दीक्षित, ग्रीश गुप्ता, राधामोहन दीक्षित, विजलेश तिवारी, हाजी हिदायत अली ने सम्मानित किया। इस दौरान अन्नू बैस, श्यामलाल शर्मा, शिवराज सिंह बैस, दीपक पेंटर, सतेंद्र पाल, विशाल दीक्षित, प्रमोद माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें