फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नौ केंद्रों पर 15 फरवरी से होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 12 Feb 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड से पहले सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शीघ्र ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्र पत्र पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ.राममोहन ने बताया कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने जिले में परीक्षाओं के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा संंबंधी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि जिले के सभी नौ केंद्र पर परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीबीएसई को इसकी जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने कड़ी निगरानी में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर 14 फरवरी तक तैयारियों का अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें