फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज की मौत से बारौलिया गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। मथुरा के नौहझील में दुर्घटना का शिकार हुआ अनुज की मौत की खबर से उसके गांव बारौलिया में मातम छा गया। शोक में डूबे गांव में चूल्हे भी नहीं जले । मृतक का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी मुकेश चंद्र के तीन पुत्र थे। सबसे बड़ा पुत्र अनुज कुमार पांच वर्ष से ट्रक चलाता था। उसके दो भाई सुमित व अमित पढ़ रहे हैं। पिता किसी तरह खेती कर अपना गुजारा कर रहे थे । डेढ़ साल पहले ही अनुज की शादी थाना बेवर क्षेत्र के गांव गगनवारा निवासी विनोद कुमार की पुत्री नेहा से हुई थी। लगभग 15 दिन पूर्व अनुज घर से जल्दी घर लौट कर आने की कहकर गया था। रविवार की रात 7:30 बजे नौहझील मथुरा में खाना खाने के लिए उसने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया। खाना खाने के लिए सड़क के दूसरी ओर बने होटल पर जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही उसके गांव में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार की शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार गांव में किया गया । अनुज की मौत के बाद पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें