फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनाहों की मगफिरत के लिए दुआ का मौका, शब ए बरात आज

Thu, 11 May 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कब्रिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शब ए बरात गुरुवार 11 मई को मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग इस मुकद्दस रात में जागकर इबादत करेंगे। मस्जिद, कब्रिस्तानों में गुनाहों की माफी मांगेंगे। जगह जगह जलसे होंगे, जिन्हें उलमा खिताब करेंगे। उधर, एमजी रोड पर नालबंद से कलक्ट्रेट तक गुरुवार शाम चार बजे से वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। एनएच-2 पर भी वाहनों को धीमी गति से गुजारा जाएगा। ऐसे में घर से निकले तो जाम में फंसना पड़ सकता है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। इस दौरान नो एंट्री अनुमति पत्र भी निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन


मौलाना इकरार हुसैन ने बताया कि माह-ए-शाबान की पंद्रहवी रात को दुनिया का हर मुसलमान बारगाह-ए-इलाही में खड़ा होकर अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए खुदा बंद करीम के सामने दुआ करता है। यह रात दुनिया की तमात रातों से अफजल और अजीम है। इसमें अल्लाह अपने बंदों का पूरे साल का हिसाब-किताब इसी रात में तैयार करता है। साथ ही अपने बंदों से कहता है कि है कोई मगफिरत चाहने वाला कि मैं उसे बख्श दूं, है कोई मुसीबतजदां कि मैं उसे आफियत दू, क्या है कोई ऐसा है जो मुझ से तलब करे मैं उसे अता करूं। 

वहीं भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई, इरफान सलीम का कहना है कि इस दफा कब्रिस्तान और मस्जिदों के आसपास साफ सफाई, रोशनी, पानी, बिजली के इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रशासन की ओर से त्योहार की मीटिंग भी नहीं की गई है। इससे मुस्लिमों में रोष है। हिंदोस्तानी बिरादरी के डा. सिराज कुरैशी का कहना है कि इस दफा लोगों ने खुद ही इंतजाम किए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2007 में आगरा में शब ए बरात की रात को ही चार लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद सांप्रदायिक दंगा हुआ था। इसमें करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था और कई लोग घायल हुए थे। इस दंगे के बाद से ही रात में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर रहता है। आगरा में एसपी ट्रैफिक के पद का सृजन भी दंगे के बाद हुआ था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

भारी वाहन एमजी रोड पर नहीं आ सकेंगे

शब ए बरात
एसपी ट्रैफिक डा. एसपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था 12 मई की सुबह कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। भगवान टाकीज से भारी वाहन एमजी रोड पर नहीं आ सकेंगे। नालबंद से कलक्ट्रेट, पंचकुइयां से सुभाष पार्क, नालबंद से पंचकुइयां तक साइकिल, दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से पैदल ही निकला जा सकेगा। 

हरीपर्वत, सेंट जोंस की ओर से सदर, ताजगंज की तरफ जाने वाले वाहन पालीवाल पार्क, पुरानी मंडी से यमुना किनारा होकर जा सकेंगे। क्लब चौराहा, प्रतापपुरा, साईं की तकिया से कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले वाहन बालूगंज, यमुना किनारा से होकर जा सकेंगे। ग्वालियर की ओर से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से पथौली नहर और बिचपुरी से शास्त्रीपुरम से एनएच-2 होते हुए जाएंगे। फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रोहता और बिचपुरी, शास्त्रीपुरम होकर जाएंगे। फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर, जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली होकर जाएंगे।
हाईवे पर धीमी गति से चलेगा ट्रैफिक नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को धीमी गति से निकाला जाएगा। अबुल उलाह दरगाह पर शब ए बरात में भाग लेने वालों को निकालने के लिए व्यवस्था की जाएगी। हाईवे के वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। सीओ ट्रैफिक भी मौजूद रहेंगे। एनएच-2 से आने वाले भारी वाहन वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज पुलिया, अबुल उलाह दरगाह, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज, पत्थर घोड़ा, गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवर ब्रिज, वायु विहार, अमरपुरा तिराहा, चौकी तोरा, चमरौली, बुंदू कटरा, एकता चौकी, पथौली और बोदला से शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें