पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो
- फोटो : अमर उजाला
बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो और उनके स्वजन के एचएमए ग्रुप पर एसजीएसटी ने कार्रवाई की। कुबेरपुर स्थित फैक्ट्री, संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालयों के साथ अलीगढ़ व कानपुर में एक साथ सर्च हुई। 16 टीमों ने 15 घंटे तक जांच की, जिसमें एसजीएसटी ग्रुप ने 11 करोड़ रुपये सरेंडर किए।
एचएमए ग्रुप की फैक्ट्री व कार्यालय परिसर में छापामारी के दौरान आने जाने पर रोक लगा दी थी। टीम ने स्टॉक के साथ ही खरीद और बिक्री के रिकॉर्ड भी खंगाले। टीम द्वारा डिजिटल अभिलेख अपने कब्जे में लिए गए। एसजीएसटी की 16 टीमों ने 15 घंटे तक अभिलेखों की जांच की। बता दें एचएमए ग्रुप मीट कारोबार से जुड़ा हुआ है। पैकेज्ड फ्रोजन मीट का निर्यात करने वाला ये ग्रुप देश का तीसरा बड़ा निर्यातक है।