फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: मानसिक बीमार मां से दुष्कर्म की कोशिश, व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग बेटे ने बचाई आबरू

Sat, 16 Nov 2019 05:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने घर में घुसकर दिव्यांग बेटे के सामने मानसिक रूप से बीमार उसकी मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटे के चीख-पुकार मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी के आदेश पर चार दिन बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज हो सका है। वहीं आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में 12 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे 15 वर्षीय दिव्यांग बेटा व्हीलचेयर पर मकान के दरवाजा पर बैठा था। दिव्यांग का आरोप है कि सुदीश नाम का युवक उसके घर में घुस आया और मानसिक बीमार मां को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग के शोर मचाने पर भागा आरोपी

मां के साथ ज्यादती होता देख दिव्यांग बेटा जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग भागकर आ गए। लोगों के आने से पहले आरोपी युवक मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी रामअवतार सिंह का कहना है कि थाना पर तहरीर नहीं दी गई। पीड़ित पक्ष एटा एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। महिला मानसिक बीमार है। उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें