फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः छह साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, बाल सुधार गृह भेजा आरोपी

Wed, 15 Apr 2020 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
बाह क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ 12 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। वह खेलते समय बहाने से बुलाकर उसे अपने घर ले गया था। बच्ची के रोने की आवाज पर पहुंचे परिजन और पड़ोसी किशोर की हरकत देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। पीड़िता बच्ची के घरवालों के मुताबिक घटना रविवार की है। दोपहर में छह साल की बच्ची खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 12 साल का किशोर उसे बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया।

वहीं उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। मौके पर बदहवाश हालत में मिली बच्ची को लेकर परिजन बाह थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया।                                               
विज्ञापन

      
विज्ञापन

मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
बाह क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। आरोपी बच्ची का पारिवारिक रिश्ते में भाई लगता है।

तीन दिन तक चली पंचायत में सुलह की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता के घरवाले नहीं मानें। सोमवार को बाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को बाह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें