फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया चार माह तक दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

Tue, 23 Nov 2021 12:29 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गांव में काम करने आए युवक ने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना लिया। जब किशोरी ने दबाव बनाया तो शादी से मुकर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला क्षेत्र में एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी का झांसा देकर युवक चार माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। 17 साल की किशोरी कक्षा 10 की छात्रा भी है। किशोरी ने दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पीड़िता की मां की युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उनके गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जहां पिछले छह माह से थाना टूंडला क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी रामू मजदूरी कर रहा है। इस बीच किशोरी व रामू के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। युवक उसे फोन कर मिलने बुलाने लगा। वह परिजनों से छुपकर युवक से मिलने लगी। 
किशोरी से किया शादी का वादा
इस दौरान युवक ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। चार माह में उसने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। गत शनिवार को भी उसे एक जगह मिलने बुलाया था। जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। शाम को उसे घर छोड़ने के दौरान किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तब किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। सोमवार शाम पीड़िता की मां ने आरोपी रामू के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मंगलवार को पीड़िता के बयान कराए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें