फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए कलंकितः फूफा ने किया दुष्कर्म, दहशत में आई किशोरी

Tue, 24 Sep 2019 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
अलीगढ़ की किशोरी के साथ रिश्ते के फूफा ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ की रहने वाली किशोरी 12 सितंबर को अपने चाचा के घर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र आई थी। शाहगंज निवासी युवक किशोरी का फूफा लगता है। आरोप है कि किशोरी दोपहर में सब्जी मंडी गई थी। 

तभी युवक मिल गया। वह बाइक से उसे सिकंदरा स्थित एक होटल में ले गया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। फूफा की हरकत से किशोरी दहशत में है। इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें