फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला ने युवक पर लगाए यौनशोषण के आरोप, पीड़िता को घर से निकाला

Tue, 07 Jan 2020 11:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
एक महिला से शादी का वादा कर एक युवक ने यौन शोषण किया। अब शादी से इंकार कर दिया। उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता ने थाना में तहरीर दी है। महिला का पति से छह साल पहले तलाक हो गया था।
विज्ञापन


वह 10 वर्षीय बेटी और सात साल के बेटे के साथ सतना में एक फैक्टरी में काम कर गुजारा कर रही थी। आरोप है कि पांच साल पहले महिला की मुलाकात फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी थे। 

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया। उसे बच्चों सहित अपने गांव ले आया। उसका शारीरिक शोषण किया। एक महीने पहले छोड़कर चला गया। युवक के पिता और मां ने मारपीट कर महिला और दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता अपने बच्चों को लेकर थाना खंदौली पहुंची। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में युवती से छेड़छाड़
एसएन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने आए एक परिवार की युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। हालांकि थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया। एसएन मेडिकल कॉलेज में टीकमगढ़ के मजदूर काम करने आए हैं।

एक मजदूर ने आरोप लगाया कि सोमवार रात को वह काम पर गया था। तभी ठेकेदार का साथी आ गया। वह झोपड़ी में घुसकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर मौके से भाग निकला। मजदूर ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। मगर, कार्रवाई नहीं की। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पर शिकायत करने कोई नहीं आया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें