फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर देहव्यापार में धकेलने की कोशिश

Mon, 02 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक लालच देकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता है। इसके बाद एक मोबाइल एप के माध्यम से लाइव वीडियो और चैटिंग से देह व्यापार में धकेलता है। महिला ने एसएसपी आफिस में शिकायत की।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि वह मजदूरी करती है। उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। उसने सरकारी योजना में आवास दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद बातचीत के लिए उसे बुलाने लगा। एक दिन घर ले गया।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद दुष्कर्म किया। वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने एक एप बना रखा है, जिसके जरिये लाइव चैटिंग और वीडियो कॉल से अंग प्रदर्शन का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना में शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी के चंगुल में 24 और युवतियां हैं। मामले की जांच थाना जगदीशपुरा पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें