प्राथमिक विद्यालय में भरा नाले का पानी, बच्चों को हो रही परेशानी
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सावलदासपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर काफी दिनों से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर भरा हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 7-8 दिनों से विद्यालय में पानी भरा हुआ है। बच्चों को स्कूल पहुंचने और कक्षाओं तक जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और हादसे का खतरा बना हुआ है। समस्या के चलते अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।