फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नगर निगम की कार्यप्रणाली है! मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत फिर भी समाधान नहीं

Mon, 02 Dec 2019 02:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीवर की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम केपास आ रही शिकायतों में सबसे ज्यादा सीवर की हैं। रोजाना 40-45 लोग शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पिछले महीने आंकड़ा 1200 रहा। पार्षदों के सामने भी यही समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


लाइन चोक होने से सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। यहां भी बदबू से हाल बेहाल है। पहले 18 दिनों तक आवास विकास के लोगों ने यही समस्या झेली। अब चंदन नगर में हाल बेहाल हो गया है।

घरों के बाहर गंदगी बह रही है, बदबू से बुरा हाल है। पैदल नहीं जा रहे लोग। बहुत जरूरी काम हो तो बाइक या कार से निकलते हैं, वरना घर में ही कैद रहते हैं। न्यू शाहगंज की फ्रेंड्स कॉलोनी में भी यही हाल है। सीवर मैनहोल से बाहर आकर सड़क पर बह रहा है। लोगों ने पहले पार्षद से शिकायत की, फिर नगर निगम को फोन किया। समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर की समस्या - फोटो : अमर उजाला
15 से निजी हाथों में होगा सीवर का काम
सरकार का चेन्नई की प्राइवेट कंपनी बवाग के साथ करार हो चुका है। शहर के सीवर का काम 15 दिसंबर से दस साल के लिए बीए टेक बवाग के पास पहुंच जाएगा। कंपनी सीवर समस्याओं का समाधान करेगी, 910 किमी. लाइन की सफाई करेगी, सात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करेगी, छोटी लाइनों को बड़ी लाइन से जोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें