कासगंज। तीर्थनगरी में स्वच्छता मिशन के फेस 2 के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 15.81 करोड़ होगी। प्लांट के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। तीर्थनगरी में प्रदूषित पानी को शुद्ध करने के लिए एसटीपी के निर्माण की मंजूरी मिली है। शहर स्वच्छता एक्शन प्लान अप्रूव हो गया है। इसके लिए 15.81 करोड़ रुपये से इस निर्माण होना है। इसकी प्री-प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है। अभी जमीन निश्चित नहीं हो सकी है। जैसे ही जमीन मिल जाएगी, प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद यह प्रोजेक्ट तैयार होगा। एसटीपी तैयार होने के बाद तीर्थनगरी के प्रदूषित पानी को शुद्ध कर फिर से उपयोग के काबिल बनाया जा सकेगा। इस प्लांट का निर्माण जल निगम करेगा।
2.5 एमएलडी वेस्ट पानी का होगा ट्रीटमेंटः तीर्थनगरी में बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से 2.5 एमएलडी (मेगा लीटर प्रति दिन) प्रदूषित पानी का ट्रीटमेंट कर शुद्ध किया जा सकेगा। ट्रीटमेंट के बाद यह पानी विभिन्न कार्यों में उपयोग में लिया जा सकेगा।