फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवतेरस पर आज भोले का अभिषेक करेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। लहरा घाट से लगातार कांवड़िये भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए कांवड़ में गंगाजल भरकर ले जा रहे हैं। शिव महिमा का गायन करते हुए कांवड़ियों की टोलियां लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। शुक्रवार को शिवतेरस के मौके पर भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। शिवतेरस पर्व को देखते हुए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में डाक कांवड़िये कांवड़ भरने पहुंचे।वहीं श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए लगातार राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य दूरस्त इलाकों से कांवड़िये कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। कांवड़िये बड़ी संख्या में लहरा गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भोले की भक्ति का माहौल लहरा गंगाघाट, कछला गंगाघाट सहित तीर्थनगरी में बना हुआ था। दिन हो या रात हर समय कांवड़ियों की टोलियां लगातार निकलती जा रही हैं। भोलेनाथ की जय जयकार से वातावरण शिवमय होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें