फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहर में सीवर और एसटीपी का गंदा पानी, सिंचाई से फसल को खतरा; किसानों की मौजूदगी में होगी जांच

Fri, 19 Dec 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नहर में नालों और एसटीपी का पानी गिरने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। किसानों की मांग पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
 नहर में बिछी सफेद झाग की बिछी चादर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा टर्मिनल नहर में नालों और एसटीपी का पानी गिरता है। सिंचाई से फसल, उत्पाद और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। किसानों की मांग पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को किसानों की उपस्थिति में पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आगरा टर्मिनल नहर से जिले के कई ब्लॉक क्षेत्र के खेतों की सिंचाई होती है। इसमें बिचपुरी के पास जल निगम और नगर निगम की एसटीपी से पानी गिरता है। कई खुले नाले भी गिरते हैं। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि इसमें पानी की जगह कीचड़ बह रहा है। 

जमीन में पानी कम होने के कारण किसानों की नहर से सिंचाई करना मजबूरी है। फसल खराब हो रहीं हैं। सिंचाई करते समय किसानों के चर्म रोग हो रहे हैं। इसकी पानी की जांच कराई जाए। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि टीम गठित की जा रही है। इसमें सिंचाई विभाग के साथ किसानों के प्रतिनिधि भी होंगे। जल्द टीम पानी के नमूने लेकर जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें