फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध: पटाखों के पैसे से गरीबों की मदद करेंगे, सेवा आगरा ने लिया संकल्प

Tue, 10 Nov 2020 08:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला की पहल एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध के तहत यह संकल्प लिया गया। संस्था के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट ने कहा कि प्रशासन ने पटाखों पर जो पाबंदी लगाई है, वह जरूरी थी। 
विज्ञापन
पटाखों के पैसे से गरीबों की मदद करेंगे, सेवा आगरा ने लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजसेवा संस्था सेवा आगरा ने संकल्प लिया है कि प्रशासन ने आतिशबाजी पर पाबंदी का जो आदेश दिया है, उसका पालन करेंगे और अन्य लोगों से भी कराएंगे। पटाखों में जो पैसा खर्च होता, उससे गरीबों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध के तहत यह संकल्प लिया गया।

संस्था के अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट ने कहा कि प्रशासन ने पटाखों पर जो पाबंदी लगाई है, वह जरूरी थी। अमर उजाला पहले से इस अभियान को चला रहा है। इस मौके पर प्रांशु गोयल, आलोक कुमार, मनीष कुमार, गजेंद्र सिंह, कार्तिक, गोपाल कुशवाहा मौजूद रहे।

वंचितों के घर पहुंचाएं मिठाई: राजकुमार
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने पटाखों पर रोक के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आगरा में प्रदूषण की गंभीर समस्या है। कोरोना संक्रमण भी दोबारा से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


ऐसे में दीवाली पर पटाखों की जगह वंचितों के घर में खुशियां देने की कोशिश करें। सुनील कुमार मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए हर दीवाली पर ऐसे वंचितों के घर मिठाई पहुंचाते थे, मंच उनके इस अभियान को जारी रखेगा। इसमें संरक्षक डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कटयाल, सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, मनोज बोहरा, सीए अरुण अग्रवाल, मयंक जैन, ध्रुव जैन, विजय सेठिया, दीपक जैन, शुभम सोनी, हेमंत भोजवानी, महेंद्र जैन, शरद जैन आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें