फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहाई जाएंगी सेवला की एक हजार दुकानें 

Fri, 24 Feb 2017 12:43 AM IST
ढहाई जाएंगी सेवला की एक हजार दुकानें 
विज्ञापन
पीडब्लूडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे से जोड़ने के लिए मधुनगर चौराहा से सेवला तक की रोड को सिक्स लेन किया जाना है। इसके लिए एक हजार से अधिक दुकानों को ढहाए जाने की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों ओर की दुकानें पर लाल निशान लगाने के साथ ही दुकानदारों को नोटिस भी थमा दिए हैं। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

आगरा को मुंबई से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे नंबर तीन रोहता से शुरू होता है। प्रतापपुरा चौराहा से रोहता तक रोड काफी कम चौड़ी है। ऐसे में इसे चौड़ा करने करने के लिए मशक्कत की जा रही है। लगभग साढ़े छह किमी लंबे इस टुकड़े को डिवाइडर से दोनों ओर 18-18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों ओर के निर्माण इसकी चपेट में आ रहे हैं। मधुनगर चौराहा से सेवला के बीच निर्माणों को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दुकानदारों को नोटिस दिया है। बता दें कि सेवला का बाजार 40 से 45 साल पुराना है। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास जमीनों के बैनामा है। जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण हैं। ऐसे में दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानों पर संकट मंडराता देख वह सकते में आ गए हैं। एक हजार से अधिक दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होगा। रोड किनारे तमाम अवैध खोखे भी रखे हुए हैं।

जल्द शुरू होगी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों की मानें तो पहले तो दुकानदारों को खुद ही दुकानें हटाने का मौका दिया जा रहा है। यदि समय रहते वह अपने निर्माण स्वयं ही हटा लेते हैं तो विभाग जल्द ही रोड निर्माण का काम शुरू कर देगा। निर्माणों को हटाने में देरी होने पर पीडब्ल्यूडी अपने बुलडोजर चलवाएगा। साथ ही दुकानदारों से तोड़फोड़ का खर्चा भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ दशक पहले ढहा दी थीं दुकानें
डेढ़ दशक पहले तत्कालीन ब्रिगेडियर ने मधुनगर चौराहा से बिंदु कटरा तक की सड़क किनारे के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवा दिया था। कई दर्जन दुकानें उस वक्त हटाई गई थीं। ग्वालियर हाईवे को जोड़ती यह रोड दोनों ओर से काफी चौड़ी हो गई थी। मगर, समय के साथ इस रोड पर फिर से अतिक्रमण हो गया। वर्तमान में स्कूलों की छुट्टी के समय मधुनगर चौराहा पार करना मुश्किल हो जाता है। 

सेवला बाजार: एक नजर
- लगभग चार दर्जन कालोनियों के लोग खरीदारी करने आते हैं।  
- ग्वालियर रोड के कई गांव के लोग भी आते हैं यहां खरीदारी करने।
- गारमेंट्स, इलेक्ट्रानिक्स, डेली नीड्स आदि की हैं दर्जनों दुकानें।
- थोक का बड़ा कारोबार होता है इस बाजार में।

लगभग साढ़े छह किमी के हिस्से को छह लेन किया जाना है। इसलिए मधुनगर से सेवला के बीच सड़क के दोनों ओर के निर्माण हटाए जाने हैं। इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। पिछले दिनों मुनादी भी कराई थी। लोग यदि खुद अपने निर्माण गिरा लेते हैं तो ठीक है। नहीं तो विभाग निर्माण तो ढहाएगा ही, साथ ही जुर्माना भी वसूलेगा।
विज्ञापन

- अजय राठौर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

6.5 किमी का हिस्सा किया जाना है सिक्स लेन
18 मीटर (डिवाइडर से दोनों ओर) तक हटाए जाएंगे निर्माण
45 साल (लगभग) पुराना है सेवला का बाजार
1000 से अधिक निर्माण आ रहे हैं दायरे में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें