फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंदगी फैलाने पर बृजभोग स्वीट्स समेत कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला, नगर निगम ने करकुंज और कारगिल रोड पर अभियान चलाकर की कार्रवाई

विज्ञापन
गंदगी मिलने पर कार्रवाई करती नगर निगम टीम।  - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के करकुंज रोड स्थित बृजभोग स्वीट्स पर नगर निगम ने सड़क पर गंदगी फैलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं शुक्रवार को चलाए गए अभियान में कुल 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने बृजभोग स्वीट्स के प्रतिष्ठान संचालक पर सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने कारगिल पेट्रोल पंप से भावना प्लाजा तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 20 हजार रुपये वसूले। नगर निगम टास्क फोर्स की मदद से सेक्टर-चार में एक डेयरी की दुकान का निरीक्षण किया गया। वहां प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास और पॉलीथिन मिली। इस पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्लास्टिक जब्त कर ली गई।
टीम ने अवैध रूप से रखे काउंटर और अन्य सामान भी जब्त किए। कमला नगर के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव ने एसडी संस के संचालक शिवम अग्निहोत्री पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना भवन निर्माण सामग्री सड़क पर रखने के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें