फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, रास्ता पूछने के बहाने ले गया...वो चीखती रही, दरिंदे को नहीं आया रहम

Wed, 14 May 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर सात साल की मासूम बच्ची को दरिंदा अपने साथ ले गया। खेत में उसके साथ हैवानियत की। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़ी सात साल की बालिका को बाइक सवार युवक रास्ता पूछने के बहाने खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकला। एसीपी छत्ता ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से भागता नजर आ गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फायरिंग में एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन



 

बालिका के माता-पिता खेतों में मजदूरी करने गए थे। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया। तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर बंद मकान के पास उससे दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों के मुताबिक युवक लाल बाइक पर आया था। वह लाल कमीज और काली पैंट पहने था। सूचना पर एसीपी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से जाता दिखाई दिया। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पुलिस ने पहचान कर ली। दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद शरीफ को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। एक दरोगा भी गोली से जख्मी हो गए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें