फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात वर्ष की बालिका से गलत हरकत की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बालिका के माता-पिता मजदूर हैं। वे दोनों बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे। बालिका घर में अकेली थी, तभी आरोपी उनके घर में घुस गया। 
 
विज्ञापन
बच्ची से गलत हरकत की कोशिश (डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर इलाके में पड़ोसी युवक ने बृहस्पतिवार रात को सात साल की बालिका से गलत हरकत की कोशिश की। वह घर में घुस आया था। बच्ची को अकेले में ले जाकर हरकत करने लगा। युवक की मंशा भांपते ही बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। परिजन ने  पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पड़ोसी के घर आना-जाना था

थाना कमला नगर के प्रभारी विपिन गौतम के अनुसार, आरोपी लाला उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वह पड़ोस में रहता है। आरोपी का घर में भी आना जाना था। इस कारण ही वह चला गया था। इस दौरान बालिका से अश्लील हरकत कर दी। बालिका के माता-पिता मजदूर हैं। बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें