फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पूरक परीक्षा: सात हजार से अधिक ने किया आवेदन, स्कूल यूनिफाॅर्म में मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

Tue, 15 Jul 2025 12:14 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

10वीं की परीक्षा में 3260 छात्र और 12वीं की परीक्षा में 4280 छात्र शामिल होंगे। 15 जुलाई को बारहवीं की सभी विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
 
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की पूरक परीक्षा मंगलवार से कराई जाएगी। सीबीएसई की ओर से परीक्षा के लिए 6 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा में सात हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई की मुख्य परीक्षा में असफल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। कई छात्र-छात्राएं ऐसे थे जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थे। उनके लिए बोर्ड ने परिणाम में सुधार का मौका दिया है। पूरक परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के सात हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें दसवीं की परीक्षा में 3260 छात्र और बारहवीं की परीक्षा में 4280 छात्र शामिल होंगे। 15 जुलाई को बारहवीं की सभी विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। दसवीं की परीक्षा 15 से 22 जुलाई तक चलेंगी।

सीबीएसई के जिला समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि सीबीएसई की पूरक परीक्षा के लिए जनपद में 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें सुमित राहुल सीनियर सेकंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड, केंद्रीय विद्यालय-1, होली पब्लिक स्कूल और सेंट क्लेयर स्कूल है। परीक्षा के लिए छात्र स्कूल यूनिफाॅर्म में ही आएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के आधुनिक उपकरण लेकर नहीं आना है। सुबह 9.30 बजे तक ही केंद्र मेंं प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें