200 बसों से हुई रवानगी
चुनाव में फोर्स के जाने के लिए रोडवेज की 200 बस ली गई थीं। शुक्रवार को पुलिस लाइन और जीआईसी मैदान में बसों को खड़ा कराया गया। पुलिसकर्मियों ने बसों में रवानगी शुरू कर दी।
छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पांच दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव मैदान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य समेत कुछ छह प्रत्याशी उतरे हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।