फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा कर रहे सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े की सूचना पर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। गांव नगला भानी में शुक्रवार को रास्ता के विवाद को लेकर सुबोध सिंह व सत्येंद्र कुमार के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दो लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के सुबोध उसे भाई रंजीत दूसरे पक्ष के सिंटू को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी जितेंद्र को चकमा देकर भाग गया। वहीं माहल्ला चन्नी में वीरपाल का चचेरे भाई दिनेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया, इसके अलावा रुपया के विवाद में झगड़ा कर रहे सनोज, मोहल्ला गिहार कालोनी में झगड़ा कर रहे गुल्ली उर्फ रोहित और गांव अमामई में पत्नी पूनम को पीटने के आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें