फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा निवासी एक वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव लखमीपुर के पास शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान इटावा निवासी एक किसान के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे गांव लखमीपुर के पास एक करीब 55 वर्षीय वृद्ध का शव जामुन के पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए।
वहां मौजूद जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव नगला जगत निवासी प्रशांत कुमार ने शव की शिनाख्त पिता रामवीर सिंह के रूप में की। बताया कि पिता अवसादग्रस्त थे। इसी वजह से उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें