फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र पर आई सात माह की गर्भवती ने लगाए पति और सास पर गंभीर आरोप

Thu, 30 May 2019 11:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
गर्भवती ने पति पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। कहा कि सात माह की गर्भवती होने के बाद भी पति और सास मारपीट करते हैं। पति यातनाएं दे रहा है। कई दिन खाना भी नहीं दिया जाता है। पीड़िता ने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला गुरुवार की दोपहर को बुरी हालत में आशा ज्योति केंद्र पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति का रवैया क्रूर है। वह आए दिन मारपीट करता है। चिमटे से दागता है। सात माह की गर्भवती है मगर इसके बाद भी शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है।

गर्भस्थ बच्चे की भी सास और पति को चिंता नहीं है। उसे कई कई दिन तक खाना नहीं दिया जाता है। चिकित्सक को भी नहीं दिखाया गया है। अभी तक उसके इस अवस्था में लगने वाले टीके भी नहीं लगवाए गए हैं। 
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र प्रबंधक दीपशिखा कुशवाह ने बताया कि महिला ने पति के और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पति को फोन कर दिया गया है उसने एक दो दिन में केंद्र आने के लिए बोला है अगर वह एक दो दिन में केंद्र नहीं आया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें