लादूखेड़ा। क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन कथाव्यास रामनिवास शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाहों के प्रसंग के साथ सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।कथा के समापन अवसर पर व्यास पीठ से समाज सुधार का संदेश भी दिया गया। पूर्णाहुति और आरती के अवसर पर मुख्य रूप से परीक्षित उमाशंकर एवं राकेश शर्मा, रामधर शर्मा, उमेश शुक्ला, मुकेश पाराशर मौजूद रहे। कथा समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।