पकड़ी गईं ये महिलाएं
पकड़ी महिलाओं में डिकरन (चिकसान) भरतपुर की गुड्डी देवी, गीता, सुमन, रेखा, काली, दाना मंडी (एटा) की लक्ष्मी, सपना शामिल हैं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि गुड्डी का पति गुगली उर्फ बच्चू सिंह गिरोह की सरगना है। उसके इशारे पर ही मेलों में संत समागम और मंदिरों में चेन स्नेचिंग और जेबकटी करती हैं। बुलंदशहर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पकड़े जाने पर जेल भी जा चुकी हैं। मंदिर क्षेत्र में नशेड़ियों को बेचने के लिए गांजा भी साथ लाती हैं।
ये भी पढ़ें - ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
चार पहिया वाहनों में सवार होकर आईं थी बटेश्वर
सोमवती अमावस्या पर दो चार पहिया गाड़ियों में सवार होकर बटेश्वर आई थीं। पकड़ने वाली टीम में राजाबाबू, गोविंद राम, अवधेश कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, आदेश कुमार, पवन कुमार, भवनुुश कुमारी, इंदू, रूबी, संध्या राजपूत आदि रहीं। एसीपी बाह रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेन स्नेचिंग और एनडीपीएस एक्ट में महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।