फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन; सात मई को होगा मतदान

Thu, 18 Apr 2024 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तीसरे चरण के लिए नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आगरा से चार और फतेहपुर सीकरी से कुल 12 उम्मीदवार हैं। इसकी वजह से एमजी रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Agra LokSabha Seat: राजकुमार, रामनाथ और सुरेशचंद सहित सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट में तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और आगरा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम सहित सात प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी।

विज्ञापन


जिले की दो सीटों पर सात मई को मतदान होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट पर कुल चार और फतेहपुर सीकरी सीट पर कुल 12 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के नामांकन के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा पहुंचे।

नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाह व छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे। राजकुमार चाहर पर करीब 3.50 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दो मुकदमे हैं।
विज्ञापन


सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नामांकन में सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा प्रस्तावक बने। रामनाथ पर गैंगस्टर एक्ट सहित 17 मुकदमे हैं। करीब 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भारतीय सेना से मिलने पेंशन और कृषि भूमि पर निर्भर रामनाथ स्नातक हैं।

आगरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम अशिक्षित हैं। व्यापार से उनके पास 29 करोड़ रुपये से अधिक चल व अचल संपत्ति है। सपा महानगर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार नामांकन में प्रस्तावक रहे। इनके अलावा फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कल्लन, अर्जुन सिंह, केशव देव व गिर्राज सिंह ने नामांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें