फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

291621 people got corona vaccine

विज्ञापन
कासगंज में कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 21 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया। इसमें 1621 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। किसी ने भी टीकाकरण के बाद कोई शिकायत नहीं की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला में को-वैक्सीन व कोविडशील्ड दोनों तरह के टीके लगाए जा रहे हैं। को-वेक्सीन का दूसरा टीका 29 दिन बाद लगाया जाना जरूरी है, जबकि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 42 से 56 दिन के अंदर जरूरी है। उन्होंने बताया कि जनपद के 21केंद्रों पर एक-एक सत्र आयोजित किए गए। जिसमें 1621 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। सभी केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, नवीन कुमार, बीपीएम प्रेम कुमार हरजीत सिंह मौजूद रहे। टीका लगने के बाद भी कोरोना प्राय: उन लोगों के हो रहा है जो मास्क, हैंड सैनिटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को कोरोना गंभीर स्थिति में नहीं मिल रहा है। उन्हें खांसी जुकाम की ही शिकायत मिल रही है। अत: टीका लगने के बाद भी मास्क सेनिटाइजर व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें