फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक और बर्खास्त शिक्षक की सेवा बहाल

Sun, 19 May 2024 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। टेट के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर बर्खास्त किए गए एक और शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षक की सेवा को बहाल कर दिया गया है। सोरोंजी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में तैनात शिक्षक अमित कुमार ने वर्ष 2014 में नौकरी प्राप्त की थी। उसने वर्ष 2011 में टेट किए जाने का प्रमाणपत्र लगाया था। उसके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने की शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। जांच में उनका टेट का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। इस शिक्षक ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। हाईकोर्ट ने शिक्षक की सेवा को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षक ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति शिक्षा विभाग को सौंपी। विभाग ने इसके बाद शिक्षक की सेवा को बहाल कर दिया। इससे पहले बर्खास्त किए गए तीन और शिक्षकों की सेवा भी कोर्ट के आदेश के बाद बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें