फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनिश्चिकालीन हड़ताल पर गए स्टांप विक्रेता, अधिवक्ता

Sun, 19 May 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील के समस्त स्टांप विक्रेताओं, अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों की एक आपातकालीन बैठक शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। इसमें उपनिबंधक कार्यालय की मनमानी पर रोष जताते हुए सभी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। साथ ही प्रदर्शन करते हुए उप निबंधक अनिल कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा।स्टांप विक्रेता संघ अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि 15 मई को स्टांप विक्रेता इकबाल व श्रीनिवास द्वारा निर्गत ई स्टांप प्रमाण पत्रों को उप निबंधक कार्यालय में लेखपत्र पंजीकरण से पूर्व कार्यालय एसआरओ पटियाली द्वारा लॉक कर दिए जाने के कारण लेखपत्र का पंजीकरण नहीं हुआ। जबकि स्टॉक होल्डिंग द्वारा उक्त ई स्टांप को सही बताते हुए सत्यापन प्रमाण पत्र जारी कर दिया। तीन दिन बाद भी लेखपत्र पंजीकरण नहीं होने से पक्षकारों द्वारा स्टांप विक्रेताओं से स्टांप मूल्य वापस देने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे स्टांप विक्रेता आहत हैं। उनकी मांग है कि जब तक उप निबंधक कार्यालय द्वारा लेखपत्रों का पंजीकरण नहीं किया जाता तब तक तहसील के समस्त स्टांप विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे। इनके पक्ष में अधिवक्ता और बैनामा लेखक भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें