फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नौकर ने हड़प ली सराफ की 25 किलोग्राम चांदी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Tue, 22 Nov 2022 07:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सराफ का नौकर 25 किलोग्राम चांदी का माल बनवाकर बेचने के लिए ले गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। जब वह मिला तो उसने चांदी की रकम देने के इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक सराफ की 25 किलोग्राम चांदी नौकर ने हड़प ली। नौकर चांदी के जेवर बनवाकर बेचने के लिए ले गया था। इसके बाद दुकान पर लौटा नहीं। सराफ ने तलाश की, मगर वह घर में नहीं मिला। दो दिन पहले वह मिला तो उसने चांदी की रकम देने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने नौकर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी पंकज गर्ग ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लश्करपुर निवासी अरविंद कुशवाहा को नामजद किया। सराफ ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान सेब का बाजार स्थित जय शिव प्लाजा में है। उनकी दुकान पर डेढ़ साल से अरविंद काम कर रहा था। 

चांदी ले जाने के बाद नहीं आया वापस 

अरविंद चांदी के जेवरात बनाकर कमीशन पर बेचने का काम करता था। वह 25 किलोग्राम चांदी का माल बनवाकर बेचने के लिए ले गया था। उसे दिवाली पर आना था, लेकिन अरविंद वापस नहीं आया। उसके घर भी गए, लेकिन वो नहीं मिला। जब इस बारे में उसके घरवालों से पूछताछ की तो वो उल्टा अरविंद को गायब करने का आरोप लगाने लगे। 

20 नवंबर को अरविंद कमला नगर ए ब्लॉक में मिल गया। जब उससे चांदी के जेवरात के रुपये मांगे तो उसने इनकार कर दिया। मामले में थाना कोतवाली में तहरीर दी गई। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें