गंभीर मरीजों के उपचार में अब कोरोना जांच रिपोर्ट के इंतजार में देरी नहीं होगी। एक दिन में ऐसे 75 मरीजों की जांच हो सकेगी। रिपोर्ट डेढ़ घंटे में मिल जाएगी। जिला अस्पताल, लेडी लॉयल और एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रूनेट मशीनें शुरू हो गई हैं। अभी तक कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन इंतजार करना पड़ता था। 25-25 सैंपल प्रति दिन जांच क्षमता की तीन ट्रूनेट मशीनें इस समस्या का समाधान करेंगी।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि हर दिन 75 से 100 सैंपल टेस्ट हो सकेंगे। अधिकतम 1.30 घंटे में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। निजी अस्पतालों में सैंपलिंग के लिए अलग से दो डेडीकैटेड मोबाइल लैब यूनिट भी दी गई हैं। एक निजी लैब एसआरएल को जांच के लिए अधिकृत किया है। प्राइवेट लैब में जांच 2500 रुपये में होगी। सरकारी अस्पताल में सभी जांच निःशुल्क हैं।
बड़ी राहत: अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं, 210 नमूनों में दो ही पॉजिटिव मिले, डीएम ने की अपील
पॉजिटिव की होगी दोबारा जांच
ट्रूनेट से कोई रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसका सैंपल दोबारा लेकर आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए एसएन के वायरोलॉजी लैब भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि आरटीपीसीआर से रिपोर्ट छह घंटे में मिलेगी।