फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026:  शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, स्टाफ से की अभद्रता

Thu, 26 Feb 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज चौरंगाहार में बोर्ड परीक्षा के दौरान तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर ड्यूटी छोड़ने और शराब पीकर अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर डीआईओएस ने मजिस्ट्रेट को हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा में सार्वजनिक इंटर काॅलेज चाैरंगाहार बाह में केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाने की मांग केंद्र व्यवस्थापक ने की है। उन्होंने बुधवार को डीआईओएस चंद्रशेखर को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में केंद्र व्यवस्थापक ने कहा है कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट साैरभ यादव ग्राम विकास अधिकारी खोहरी जैतपुर परीक्षा के बीच में ही केंद्र को छोड़कर बाहर चले जाते हैं। कई बार कंट्रोल रूम और डीआईओएस को अवगत कराया गया।

बुधवार को दूसरी पाली में शराब पीकर आने और स्टाफ से अभद्रता का भी आरोप है। निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की गई। इस बारे में डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें