फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते के बाद दंपती को विदा किया

Tue, 27 Feb 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के बाद दंपती को विदा किया
विज्ञापन

दहेज की खातिर ससुराल से निकाला था



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर मीडिएशन सेंटर में हुई सुनवाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराकर दंपती को विदा कर दिया गया।

थाना कोतवाली के राधारमण रोड निवासी सरिता शाक्य की शादी 2018 में गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले आशीष के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग ससुरालीजन ने शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको घर से निकाल दिया। सरिता ने मीडिएशन सेंटर में शिकायत की। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद आशीष मीडिएशन सेंटर में उपस्थित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिएटर विजय कुमार मिश्रा को दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिएटर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता करा दिया। दंपती गिले शिकवे भूलकर एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद दंपती को लिखापढ़ी करके समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर मीडिएशन सेंटर से विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें