फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंसूरी समाज के कब्रिस्तान में पेड़-पौधे तोड़कर बना लीं कब्रें

Tue, 27 Feb 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरी समाज के कब्रिस्तान में पेड़-पौधे तोड़कर बना लीं कब्रें
विज्ञापन

विरोध करने पर खंजाची को पीटा, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में मंसूरी समाज के कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने पेड़-पौधे तोड़ कर नकली कब्रें बना लीं। 25 फरवरी की रात जानकारी होने के बाद जब कमेटी के खजांची ने विरोध किया तो नामजद लोग हमलावर हो गए। खजांची को पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी मोहम्मद इरशाद कब्रिस्तान मंसूरी समाज कमेटी के खजांची हैं। रविवार की रात वह मोहल्ला न्यू गाड़ीवान स्थित समाज के कब्रिस्तान पर गए तो देखा कि पेड़-पौधे टूटे हुए हैं। वहां पर कुछ नकली कब्रें बनी हुईं हैं। जानकारी करने पर पता चला कि जुलापुरी निवासी मैनुद्दीन, मोनू, शहनवाज, चंदन, चांद बाबू, इकरार, लईक, भोले खां, भोले का लड़का निवासी गाड़ीवान व अन्य लोगों ने यह काम किया है। जब इन लोगों से जानकारी लेने के गया तो आरोपी हमलावर हो गए। इरशाद को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें