फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा में शामिल हुए वरिष्ठ सपा नेता तुलसीराम यादव, कुछ देर बाद ही कर दिया मना...खुद बताई ये वजह

Mon, 26 May 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव ने बसपा का दामन थाम लिया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने बसपा का दामन छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो से पीडीए की मजबूती के लिए मिलने गए थे।

 
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से जारी फोटो में पार्टी का पटका पहने तुलसीराम यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव का बसपा में शामिल होना नाटकीय रहा। बसपा की ओर से उनके पार्टी में शामिल होने की विज्ञप्ति जारी करने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने इससे मनाही कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, यादव 1990-91 में बसपा के मंडल प्रभारी थे। बाद में सपा में शामिल हो गए। इनकी सपा अध्यक्ष दिवंगत मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव से काफी नजदीकी रही। बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से शाम को इनके पार्टी में शामिल होने की फोटो समेत आधिकारिक पत्र पर जानकारी जारी की गई।

इसके कुछ घंटों के बाद ही तुलसीराम यादव ने पार्टी में शामिल नहीं होने की बात कही। उनका कहना है कि वे बहनजी से पीडीए की मजबूती के लिए मिलने गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बसपा का पटका पहनाकर फोटो खींची और पार्टी में शामिल होने की सूचना जारी कर दी। बसपा जिलाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा का कहना है कि सपा के बड़े नेताओं के दबाव में तुलसीराम यादव ऐसा कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें