फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का निधन, शोक की लहर

Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हर्ष देव, वरिष्ठ पत्रकार
विज्ञापन
आगरा। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने स्थानीय कारगिल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल माहौल में शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा शवदाह गृह पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डॉ. हर्षदेव ने अमर उजाला से अपने पत्रकारिता कॅरिअर की शुरुआत की और लंबे समय तक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दीं। 1980 के दशक में उन्होंने सांध्य दैनिक के साथ कई समाचार पत्रों में सेवाएं दीं। आगरा, जयपुर और दिल्ली में रहकर पत्रकारों की नई पीढ़ी तैयार की। दिल्ली में समाचार पत्र से सेवानिवृत्त होकर वह वापस आगरा लौट आए थे और पश्चिमपुरी क्षेत्र में रह रहे थे। वह कई समाचार पत्रों के संपादक भी रहे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. हर्षदेव ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। शाम को मल्ल का चबूतरा विद्युत शवदाह गृह पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय उनके शुभचिंतक, परिजन और पत्रकार मौजूद रहे। उनकी उठावनी शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से राधे हाईट्स (पश्चिमपुरी) पर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें