फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वरिष्ठ नागरिकों ने जांच कर हाउस टैक्स बढ़ाए जाने की मांग की

Thu, 20 Mar 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने हाउस टैक्स को बढ़ाया है। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान पदाधिकारियों ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर वार्ता की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से जांचकर टैक्स को बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शासन ने हाउस टैक्स बढ़ाने के लिए 26 जून 2024 को नई कर नीति को लागू कर दिया है। बढ़ाने के लिए पालिका ने पूर्व में नोटिफिकेशन जारी किया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बढाए गए टैक्स को लेकर पालिका में अपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद पालिका ने सुनवाई के लिए उन्हें नोटिस भेजकर वार्ता के लिए बुलाया। महामंत्री सूरज पाल सिंह ने कहा कि शहर में जांच कर हाउस टैक्स बढ़ाए जाए। इससे भवन स्वामी को बढे कर से आपत्ति न हो।
ईओ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के नियमानुसार ही कर को बढ़ाया है। पूर्व में गृहकर के संबंध में नोटिस जारी कर लोगों को अवगत करा दिया था। गृह कर में 10 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। बृहस्पतिवार को लोगों की अपत्तियां सुनकर उनका निस्तारण किया है। इस दौरान रमेश चंद्र,अमर सिंह राना, राम सेवक, महेंद्रपाल, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें