फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचारी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उल्टी दस्त के साथ ही डायरिया, पेटदर्द और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, क्षयरोग और हार्ट अटैक से पीड़ित दो अन्य मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में भर्ती 765 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव उझैया फकीरपुर निवासी कालीचरन (70) को दो दिन पहले उल्टी दस्त के साथ डायरिया की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात कालीचरन ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि वृद्ध को गंभीर हालत में उल्टी दस्त और डायरिया की चपेट में आने पर भर्ती कराया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी हरिकेश कुमार का पुत्र विक्की (40) पिछले कुछ दिनों से क्षयरोग की चपेट में था। शुक्रवार की सुबह परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी 56 वर्षीय सुरेश चंद्र को शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें