फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना क्राइम, आमंत्रण भेजने वालों के खिलाफ उठा सकते हैं ये कदम

Fri, 22 Jun 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट और नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को यूथ हॉस्टल में यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान साइबर सेल इंस्पेक्टर नितिन कसाना ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि फेसबुक पर कोई अनजान व्यक्ति दोस्ती के लिए आमंत्रण भेजता है तो स्वीकार न करें। 

बार-बार आमंत्रण भेजने वाले की शिकायत करें, यह अपराध की श्रेणी में आता है। राजेश धनगर ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले खुले में शौच जाते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह शर्मनाक है। लोगों को मानसिकता में बदलाव लाना होगा। एमएसएमई (मिनिस्ट्री आफ माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज) के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने युवाओं को मुद्रा लोन की जानकारी दी। 

वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल और सीए दीपिका मित्तल ने युवतियों को ‘गुड एवं बैड टच’ के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को छुपाना नहीं चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें