फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका, यहां 15 दिन चलेगा भर्ती मेला

Thu, 11 Oct 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मैदान का निरीक्षण करते सेना और प्रशासनिक अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगले माह दीपावली के बाद मथुरा में सेना का बड़ा भर्ती मेला होने जा रहा है। 15 नवंबर से 30 नवंबर तक भर्ती की प्रक्रिया चलेगी। 
विज्ञापन


सेना भर्ती मेला में आगरा और अलीगढ़ मंडल से 10 हजार से ज्यादा युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को सेना और प्रशासनिक अफसरों के मध्य बैठक हुई।     
   
15 नवंबर से मथुरा में सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। यह भर्ती 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें आगरा मंडल से मथुरा सहित आगरा और मैनपुरी जनपद के युवा शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के युवा भी हो सकते हैं शामिल

इस दौरान अलीगढ़ मंडल से हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज के युवाओं को भी सेना में भर्ती का मौका मिलेगा। संभावना जताई जा रही है कि करीब 10 हजार युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। 

ईगल ग्राउंड पर भर्ती की प्रक्रिया के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को एडीएम प्रशासन एपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और अधिकारियों ने बैठक की। इसके बाद अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण किया। 

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, कलक्ट्रेट से औरंगाबाद मार्ग पर यातायात, सफाई, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई। 

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के लिए बस सेवा की उपलब्धता के साथ भर्ती से लौटते वक्त किसी भी उपद्रव की स्थिति में पुलिस की सतर्कता पर भी विचार किया गया। इस दौरान मेजर विशाल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें